Ticker

6/recent/ticker-posts

विनिमय प्रारूप का बिल(bill of exchange format) क्या है-?


विनिमय प्रारूप का बिल(bill of exchange format) क्या है-?

दोस्तों आज के Article में हम बात करेंगे, विनिमय प्रारूप का बिल(bill of exchange format) क्या है-?, meaning of exchange (विनिमय ‌‌का अर्थ)-?

 जब दो व्यापारी या दो देश आपस में किसी वस्तु का आयात निर्यात (लेन-देन) करते हैं इस तरह की‌ क्रिया विनिमय कहलाती है।
 जब हम किसी व्यक्ति से कोई भी वस्तु लेते हैं तथा उसके बदले में उस व्यक्ति को अन्य कोई भी वस्तु देते हैं, इस तरह का कार्य विनियम कार्य कहलाता है। 

विनिमय प्रारूप का बिल> किसी भी व्यवसाय में माल को बेचना व खरीदना नकद व उधार पर किया जाता है। यदि माल माल का खरीदना व बेचना नकद होता है तो ऐसी स्थिति में व्यापारी माल खरीदने के साथ-साथ पैसों का भुगतान कर देता है। 
अगर व्यापारी लेन देन उधार करता है तो फिर वह व्यापारी वस्तुओं का मुल्य आने वाले समय में चुकाता है। ऐसी स्थिति में भुगतान की समस्या का समाधान साख-पत्रो के प्रयोग से संभव होता है।

भारत में साख-पत्रो का रिवाज बहुत पुराने समय से है, साख पत्रों को हुंडी कहा जाता है। हुंडी भारतीय भाषा (हिंदी) में लिखी जाती है। हुंडी अनेक प्रकार की होती है। आज के समय मे इन साख-पत्रो को ही विनिमय-विपत्र अथवा प्रतिज्ञा-विपत्रो के नाम से जाना जाता है। 

• हुंडी तथा उनके प्रकार निम्नलिखित है।
हमारे देश भारत में अलग-अलग तरह की हुंडीयो को प्रयोग में लाया जाता है। उन सब हुंडीयो में से हम सामान्य रुप से प्रयोग होने वाली हुंडीयो के बारे में हम बात करेंगे।

• शहजोग हुंडी : शहजोग हुंडी एक व्यापारी के द्वारा दुसरे व्यापारी पर नामित की जाती है जिसमें यह इंगित किया जाता है कि आहार्यी शाह को भुगतान करे। शाह एक समान और जिम्मेदार व्यक्ति होता है जिसकी बाजार में अपनी एक पहचान होती है। हुंडी कइ व्यक्तियों के द्वारा शाह तक पहुंचती है।

•दर्शनी हुंडी : इस हुंडी का भुगतान तुरंत किया जाता है। स्वामी द्वारा इस हुंडी को एक नियत समय अवधि के अंदर भुगतान के स्थान पर करना होता है। दर्शनी हुंडी मांग विपत्र के समान होती है।

विनिमय प्रारूप का बिल(bill of exchange format) क्या है-?

definition of bill of exchange (विनिमय विपत्र की परिभाषा) :
 
विनिमय ‌‌विपत्र का अर्थ : विनिमय विपत्र एक बिना शर्त का लिखित आदेश होता है, जिसमें इसे लिखने वाला व्यक्ति किसी खास व्यक्ति को एक fixed समय में भुगतान करने के बिना शर्त आदेश देता है।

विनिमय विपत्र एक बिना शर्त का लिखित अनुमति पत्र है, इसमें लिखने वाला व्यक्ति किसी व्यक्ति को यह अनुमति देता है कि वह एक निश्चित राशि, या तो स्वयं उसे या उसकी अनुमति के अनुसार किसी अन्य व्यक्ति को, या उस विनिमय-विपत्र के धारक को मांगने पर या  एक निश्चित अवधि की समाप्ति पर दे।"

विनिमय विपत्र की निम्न विशेषताएं स्पष्ट की गयी है।

विनिमय विपत्र लिखित रुप का विपत्र होता है। विनिमय विपत्र मोखिक नहीं हो सकता।

विनिमय विपत्र में राशि के भुगतान की अनुमति निहित होती है।
विनिमय विपत्र में बिना शर्त की अनुमति निहित होती है।

इसमें लिखी गई राशि निश्चित होती है।

विनिमय विपत्र को लिखने वाले व्यक्ति को विनिमय विपत्र पर हस्ताक्षर करने होते हैं।

विनिमय विपत्र में भुगतान की तिथि निश्चित होती है।

विनिमय विपत्र के द्वारा उस विशेष व्यक्ति को अनुमति दी जाती है, जिसके नाम पर विनिमय विपत्र लिखा जाता है।

विनिमय विपत्र में लिखी गई निश्चित राशि मांगने पर देय अथवा निश्चित समय के बाद दी जाती है।

अधिनियम के अनुसार इस लेख पर स्टाम्प मोहर होनी जरूरी है।

विनिमय विपत्र कौन लिखता है?
विनिमय विपत्र लेनदार लिखता है , लेनदार देनदार पर पत्र लिखता है। विनिमय विपत्र का किसी निश्चित व्यक्ति विशेष द्वारा या फिर उसकी तरफ से किसी दुसरे व्यक्ति विशेष के द्वारा स्वीकार करना एक महत्वपूर्ण विशेषता है।

विनिमय प्रारूप का बिल(bill of exchange format) क्या है-?

इस संबंध में यह बात ध्यान देने के लायक है कि विनिमय-विपत्र स्वीकार कर लेने से पहले ड्राफ्ट (प्रारुप) कहलाता है। तथा स्वीकार कर लेने के बाद ही इसे विनिमय विपत्र कहते हैं।

विनिमय विपत्र का उदाहरण; 
माना मोहन ने रोहन को 10,000 रु. का उधार माल बेचा। देने की तिथि पर निश्चित भुगतान प्राप्त हेतु मोहन ने रोहन पर तीन महीने की अवधि का एक विनिमय विपत्र लिखा।

 यहा ध्यान देने के लायक बात यह है कि रोहन इस विपत्र को स्वीकार करके हस्ताक्षर करेगा तथा स्वीकार करने की सुचना मोहन को देगा, स्वीकार कर लेने के पश्चात ही यह पत्र विनिमय पत्र कहलाएगा। यदि रोहन इस विपत्र को स्वीकार नहीं करता तो इसे हम ड्राफ्ट कहेंगें।



दोस्तों आज हमने सिखा विनिमय प्रारूप का बिल(bill of exchange format) क्या है-? आज के लिए बस इतना ही,‌‌‌‌‌ मुझे उम्मीद है आपको हमारी Post पसंद आई होगी यदि Post पसंद आई हो तो क्रप्या Share करें और Comment करके अपना feedback जरूर दे। 

Thanx For You And Welcome To Visit Again accountinghindi.blogspot.com


















एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ