definition of trial balance
अस्सलामु अलइकुम दोस्तों Welcome to Accountinghindi.blogspot.com, दोस्तों उम्मीद करता हूं आप सब अपने घर पर सुरक्षित होंगे। आज के Article में हम बात करेंगे definition of trial balance (तलपट का हिंदी में क्या अर्थ होता है)
✓definition of trial balance
तलपट बही खातों में खतौनी की शुद्धता राशियों की जांच के विचार से खाता बही में सभी खातों के नाम और जमा के योग अथवा शेषों को दर्शाने वाला विवरण है। तलपट लेखांकन प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण विवरण है trial balance meaning जो सभी खातों की अंतिम स्थिति को दर्शाता है। तथा अन्तिम विवरणों के बनाने में सहायक होता है।
यह वित्तीय विवरणों के निर्माण के कार्य को सरल बनाने में सहायक होता है साल के समाप्त हो जाने के बाद व्यापारी के द्वारा सभी खातों को जोड़ कर उन्हें बंद कर दिया जाता हैं। इन खातों को बन्द करने के बाद अन्य सभी खातों के शेष निकाले जाते हैं। निकाले गए शेषों के आधार पर एक सुची बनाई जाती है वह सुची ही तलपट कहलाती है।
तलपट का अन्य नाम शेष परीक्षण है तथा तलपट को अंग्रेजी भाषा में Trial balance कहा जाता है। शेष परीक्षण में Debit व Credit का जोड़ बराबर होना चाहिए। यदि Debit व Credit का जोड़ बराबर नहीं होता तो जरूर खातों में कहीं न कहीं गणित अशुद्धि है। लेखापाल (Accountant) खाता शेषों को प्रत्येक खाते से प्राप्त करने के बजाय सीधे तलपट से ही प्राप्त कर सकता है। यह ध्यान रखने योग्य है कि तलपट सामान्यतया खाता शेषों से तैयार किया जाता है।
तलपट सामान्यतः एक लेखा अवधि के अंत में तैयार किया जाता है। हालांकि एक संस्था तलपट को एक चयनित अवधि के अंत में भी तैयार कर सकती है। यह अवधि संस्था की आवश्यकता के अनुसार मासिक, त्रैैैमासिक ,अर्धवार्षिक या वार्षिक हो सकती है।
✓ following steps are taken while preparing trial balance
(तलपट बनाते समय निम्न कदम उठाए जाते हैं) :
• खाता बही के प्रकार खाते के शेष को ज्ञात करना ;
• प्रत्येक खाते को सूचीबद्ध करना तथा इनके शेषों को नाम स्तम्भ एवं जमा स्तम्भ में लिखना (यदि किसी खाते का शेष शून्य है तो इसे तलपट में उसी स्तंभ में लिखा जाएगा जिसमें इस खाते के सामान्य शेष को लिखा जाता है)
• नाम शेष स्तम्भ का कुल योग करना।
• जमा शेष स्तम्भ का कुल योग करना।
• जांच करना कि नाम शेषों का योग जमा शेष के योग के बराबर है। यदि वह समान नहीं हैं तो इसका अर्थ हुआ कि कुछ त्रुटियां हैं। इसीलिए सभी खातों के शेषों की शुद्धता की जांच करना आवश्यक है। ध्यान रहे कि सभी परिसंपत्तियों व्यय एवं प्राप्य खातों का नाम शेष होता है जबकि सभी देवताओं आगम एवं देय खातों का जमा शेष होता है।
✓purpose of making trial
(तलपट बनाने के उद्देश्य)
तलपट यानि शेष परीक्षण बनाने के उद्देश्य।
• खातों की अंकिय शुद्धता का निर्धारण;
• अशुद्धियों (गलतियों) का पता लगाने में सहायता करना;
• वित्तीय विवरणों (लाभ-हानि खाते व तुलन पत्र) को तैयार करने में सहायता करना।
• determination of digital accuracy of accounts
(बही खातों की अंकगणितीय शुद्धता का निर्धारण)
तलपट बनाने का लक्ष्य यह निर्धारित करना है कि खाता बही में सभी नाम व जमा राशि ठीक लिखीं गई है या नहीं। खाता बही सारांश के रुप में यह सभी खातों और उनके शेषों की सुची है। यदि तलपट के नाम और जमा खातों का योग समान है तो यह माना जाता है कि बही खातों में खतौनी एवं निकाला जा चुका शेष अंक गणितीय रूप से सही है। trial balance in hindi meaning.
✓help detect errors
(अशुद्धियों को ज्ञात करने में सहायता करना)
जब तलपट का मिलान नहीं हो पाता है। तथा नाम व जमा स्तम्भ का जोड़ बराबर नहीं निकलता तो इसका मतलब यह होता है कि कम से कम कहीं न कहीं एक गलती (अशुद्धि) तो हुई है। यह महत्त्वपूर्ण नहीं है कि तलपट के दोनों स्तंभ के योग में अंतर की राशि छोटी है या बड़ी है। स्तम्भ के जोड़ यदि बराबर भी है तो भी लेखांकन की शुद्धता सुनिश्चित नहीं है।
✓assisting in the preparation of financial statements
(वित्तीय विवरणों के निर्माण में सहायता करना)
तलपट लेखांकन अभिलेखों एवं वित्तीय विवरणों को तैयार करने के बीच की कड़ी है। वित्तीय विवरण तैयार करने के लिए खाता बही के संदर्भ की आवश्यकता नहीं होती है। वस्तुत: मिलान किए गए तलपट की मोजुदगी ही वित्तीय विवरणों की तैयारी में पहला कदम है।
•Hello dear Friends आज के Article मे हमने सीखा definition of trial balance दोस्तों यदि आप। Accounting को beginner to advance level तक सीखना चाहते हैं तो please हमारी Website Accountinghindi को Follow जरूर करें और यदि आज की post अच्छी लगी हो तो Share करें तथा Commentकरके अपना Feedback ज़रुर दें।
thanx 😊 you Welcomes to visit again Accountinghindi.blogspot.com
Read This Article And Improve Your Knowledge


0 टिप्पणियाँ