Petty Cash Book?
अस्सलामु अलईकुम दोस्तों कैसे हो सब। स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट Accountinghindi में,हमारी वेबसाइट Commerce Stream Students के लिए Education Service Provide कराती है। दोस्तों आज के आर्टिकल नम्बर (8) में हम बात करेंगे।
रोकड बही क्या होती है। दोस्तों यदि आप Cmrc. Side के छात्र हैं तो आप Accounting सीखने के लिए हमारी वेबसाइट को Follow कर सकते हैं। तथा Accounting Concept को easy way में समझ सकते हैं।
तो चलिए शुरू करते हैं।
•what is cash book,(रोकड़ बही क्या होती है);-
Cash Book (रोकड बही) वह पुस्तक है जिसमें नकद प्राप्तियों व भुगतानो से सम्बन्धित सभी लेन देनो को लिखा जाता है। इसे अवधि विशेष में नकद अथवा बैंकस्थ रोकड के प्रारम्भिक शेष से आरंभ किया जाता है। साधारणतः यह प्रतिमाह बनाई जाती है। यह एक लोकप्रिय पुस्तक है।
इसलिए व्यापार चाहें छोटा हो या बड़ा संस्था लाभार्जन के उद्देश्य वाली हो या गैर लाभकारी सभी रोकड बही अवश्य बनाते हैं। यही वह पुस्तक है जो रोजनामचा व खाता बही दोनों के उद्देश्य पूर्ण करती है। क्योंकि रोकड बही में लेन देनो की प्राथमिक प्रविष्टि कि जाती है।
इसलिए इसे मूल प्रविष्टि की बही भी कहते हैं। प्रायः यह प्रथा है कि जब रोकड बही रखी जाती है तो फिर रोकड सम्बन्धित लेन देनो का न हो तो रोजनामचे में ही लेखा किया जाता है और न ही रोकड व बैंकस्थ रोकड के लिए अन्त कोई खाता ही बनाया जाता है।
•Simple Cash Book (एक स्तम्भीय रोकड बही):-
एक स्तम्भीय रोकड बही में व्यापार के नकद सम्बन्धित सभी सौदों का दिनांक के अनुसार लेखा किया जाता है, अर्थात यह नकद प्राप्तियों तथा भुगतानों का पुर्ण प्रलेख है।
जब व्यापार द्वारा सभी लेन देन केवल नकद ही किए जाते हैं तो उस स्थिति में एक स्तम्भीय रोकड बही बनाई जाती है।
तथा रोकड बही का बायां पक्ष रोकड की प्राप्तियों को दर्शाता है तथा दायां पक्ष नकद भुगतानों को इसलिए रोकड बही के नाम पक्ष में दर्शाए गए सभी खातों को खाता बही में क्रमशः जमा किया जाएगा।
क्योंकि उनका संबंध नकद की प्राप्ति से है। इसलिए हमारे उदाहरण में गुरमीत से प्राप्त नकद, रोकड़ बही में नाम पक्ष में लिखने का तात्पर्य गुरमीत से नकद प्राप्त करना है। खाता बही में गुरमीत के खाते के जमा पक्ष में खतौनी की जाएगी। बिल्कुल इसी प्रकार रोकड बही के जमा पक्ष में लिखे गए खातों को खाता बही में नाम पक्ष में लिखा जाएगा क्योंकि उनका संबंध रोकड के भुगतान से है।
•Double Cash Book (द्विस्तंभीय रोकड बही) :-
इस प्रकार की रोकड बही में प्रत्यक्ष पक्ष में राशि के लिए दो-दो स्तम्भ होते हैं। आजकल अधिकतर व्यापारिक संगठनों में बैंक संबंधी लेन-देनो काफी बड़ी संख्या में होती है। कई बार तो यह प्रयास भी होता है कि सभी प्राप्तियों अथवा भुगतानो को बैंक के माध्यम से ही किया जाए।
इसलिये व्यवसायी बैंक में चालू खाता खोलते हैं। इस खाते पर बैंक द्वारा कोई ब्याज नहीं दिया जाता बल्कि अपनी सेवाओं के बदले वह व्यापारी से कुछ शुल्क वसूल करता है जिसे बैंक प्रभार/बैंक शुल्क के नाम से जाना जाता है।
बैंक में रोकड़/चेक जमा कराने के लिए एक प्रपत्र/फार्म भरना पड़ता है। जिसे जमा पर्ची कहते हैं। जिसका प्रतिपर्ण बैंक जमा अधिकारी अपने हस्ताक्षर मुद्रित। कर जमा कर्ता को रसीद के रूप में वापस लौटा देता है।
•Petty Cash Book (खुदरा रोकड़ बही) :-
•खुदरा रोकड़ बही:- प्रत्येक व्यापारी प्रतिष्ठान को बड़ी संख्या में कई छोटे-छोटे भुगतान करने पड़ते हैं जैसे, यात्रा भत्ता ढुलाई भाड़ा, डाक व्यय टेलिफोन व अन्य व्यय (जिनको सामूहिक रूप से विविध व्यय नामक खाते में लिखा जाता है)
साधारणतया यह व्यय बार-बार करने पड़ते हैं यदि इन सभी व्ययों का संचालन प्रधान रोकड़िया करें एवं वह उनकी प्रविष्टि मुख्य रोकड बही में करें तो यह संपूर्ण प्रक्रिया बहुत बोझिल हो जाएगी। इस समस्या से बचने के लिए बड़े-बडे व्यापारिक प्रतिष्ठान सामान्यतः एक अन्य रोकड़िये (खुदरा रोकड़िया) की नियुक्ति करते हैं
तथा सभी खुदरा खर्चों को एक अलग रोकड़ पुस्तक में लिखा जाता है। इस प्रकार खुदरा रोकड़िया द्वारा बनाई गई पुस्तक को खुदरा रोकड बही कहते हैं।
खुदरा रोकड़िया पेशगी अग्रिम प्राप्ति के आधार पर काम करता है। इस प्रणाली के अंतर्गत एक निश्चित राशि, मान लिजिए 2,000 रु. खुदरा रोकड़िया को एक निश्चित अवधि के आरंभ में दी गई है।
इस राशि को हम पेशगी/अग्रिम प्राप्ति कहते हैं। खुदरा रोकड़िया छोटी राशि के व्ययों का भुगतान इस राशि में से करता रहता है और जब इसका एक बड़ा भाग जैसे कि 1780 रु. खर्च हो जाने पर वह मुख्य रोकड़िये से इन व्ययों का पुनर्भुगतान प्राप्त कर लेता है।
•Conclusion (उपसंहार) :-
Welcome to Accountinghindi.blogspot.Com प्रिय दोस्तो आज हमने आपको बताया कि (रोकड़ बही क्या होती है, एक स्तम्भीय रोकड बही क्या होती है, द्विस्तम्भिय रोकड़ बही और खुदरा रोकड़ बही क्या होती है। दोस्तों उम्मीद करता हूं आप अच्छे से समझ गए होंगे।
और यदि आप हमारे Platform पर नए हैं तो कृप्या हमारी वेबसाइट को Follow जरुर करे और अपने दोस्तों में Share करें Comment करके Feedback ज़रुर दें। धन्यवाद।
Welcome To Visit Again Accountinghindi.blogspot.Com
यह भी जानें।


0 टिप्पणियाँ