Ticker

6/recent/ticker-posts

What is depreciation in hindi?-ह्रास किसे कहते हैं।

What is depreciation in hindi?-ह्रास किसे कहते हैं

Hlo दोस्तों स्वागत है आप सभी का हमारे accounting hindi. Education Platform, पर दोस्तों आज के Article के अंदर में आपको बताउंगा ह्रास क्या होता है।
 What is depreciation in hindi?-ह्रास किसे कहते हैं।,
 meaning of depreciation-? मुल्यह्रास का अर्थ क्या है।

What is depreciation in hindi?

दोस्तों आप अच्छे से जान चुके होंगें कि ह्रास विषय Account में अपनी अहम भुमिका निभाता है। स्थायी परिसंपत्ति ;- को अंग्रेजी भाषा में (assets) कहा जाता है। लेखांकन में परिसंपत्ति एक आर्थिक साधन है। वह वस्तु जिसका मूल्य उत्पादन के लिए स्वामी (मालिक) बना जा सके और जिस वस्तु का आर्थिक मूल्य हो परिसंपत्ति कहलाती है।

दोस्तों depreciation (ह्रास)का उल्लेख हम स्थायी परिसंपत्ति के मूल्य में स्थायी, निरंतर एवं धीरे-धीरे हो रही घटोत्तरी यानि स्थायी परिसंपत्ति की खरीदी गई कीमत में से कुछ कीमत धीरे-धीरे या तेजी से कम हो रही हो। परिसंपत्ति के मूल्य में से जो किमत निरंतर कम हो रही है वही किमत मूल्यह्रास कहलाती है।

Definition of depreciation मूल्यह्रास

 की परिभाषा को‌ अलग-अलग institute ने अलग-अलग तरीकों से अपने शब्दों मे प्रयुक्त किया है। (ICAI) के अनुसार मूल्यह्रास संपत्ति में गिरावट, खपत अथवा कीमत में कोई अन्य कमी जो उपयोग, समय के बीतने अथवा तकनीक एवं बाजार में बदलाव के कारण पुराने ढ़ंग का होने से हुई है का मापन है।

What is depreciation in hindi

ह्रास का लगान परिसंपत्ति के संभावित उपयोग जीवन में लेखांकन अवधि में ह्रास की राशि के आनंद जनक हिस्से को व्यय दिखाने के लिए किया जाता है। ह्रास में उन सभी परिसंपत्तियों का बट्टे खाते लिखना शामिल होता है।

आइये मूल्य ह्रास को उदाहरण के द्वारा समझते हैं।(example of depreciation)?


यदि कोई व्यापारी कोई मशीनरी खरीदता है। और उस मशीनरी को किसी वस्तु के निर्माण के लिए प्रयोग करता है। तो प्रयोग के कारण मशीनरी के मूल्य में कमी आजाएगी।

यदि इस मशीन को वस्तु निर्माण के लिए प्रयोग नहीं भी किया जाता है तो भी समय बीतने तथा बाजार में नये माडल के आ जाने से हम वहीं मूल्य प्राप्त नहीं कर सकेगें जिस मूल्य में वह मशीनरी क्रय की गई थी।

यहां समझने लायक बात यह है स्थानीय परिसंपत्तियों के मूल्य में जो कमी आती है और इस कमी को तकनीक रुप से मूल्य ह्रास कहते हैं।

एक लेखांकन शब्द के रुप में  ह्रास स्थायी परिसंपत्ति की लागत का वह भाग है जो उपयोग करने अथवा ज्यादा समय बीत जाने के कारण खत्म हो चुका है।
What is depreciation in hindi


ह्रास की विशेषताएं (characteristics of depreciation)-? What is depreciation in hindi?
ह्रास की निम्न विशेषताएं हैं।


1. ह्रास स्थायी परिसंपत्तियों के पुस्तक-मूल्य का रिक्तिकरण है।
2. इसमें समय के बीतने, प्रयोग करने अथवा प्रचलन से बाहर होने से मूल्य में हानि भी शामिल हैं।

 उदाहरण के लिए अगस्त 2019 को एक फर्म 1,00,000 रु. की एक मशीन खरीदती है। वर्ष 2020 में यही मशीन एक नये रूप में आती है इसके परिणामस्वरूप फर्म के द्वारा खरीदी गई मशीन पुरानी हो जायेगी। इसकेे कारण पुरानी मशीन की कीमत में कमी अप्रचलन के कारण होगी।

 3. यह एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है।
 4. यह बीती हुई लागत भी है इसलिए कर योग्य लाभ की गणना से पहले इसे घटा देना भी आवश्यक है।
 5. ह्रास गैर रोकड़ व्यय है। इससे किसी प्रकार की रोकड़‌ की प्रवाह नहीं होती है। 
 6. ह्रास पहले से किये गये पूंजीगत व्यय को समाप्त करने की प्रक्रिया है।

depreciation (ह्रास) की आवश्यकता लेखांकन लेखों में ह्रास के लिए प्रावधान  (नियम) की आवश्यकता, विचार, कानून एवं व्यवसाय में व्यावहारिकता होती है। इनके कारण ह्रास एक व्यवसायिक व्यय के रुप में महत्त्वपूर्ण हो जाता है।


I Hope आपको अच्छी तरह समझ आ गया होगा की What is depreciation in hindi ह्रास क्या होता है। यदि आपको समझ आगया हो तो ऐसे ही Hard Concept को Easy Way में समझने के लिए हमारी Website Accountinghindi को जरुर Follow करें तथा Comment करके अपनी राए से आगाह करें। 
धन्यवाद दोस्तों मिलते हैं New Article के साथ।

Welcome to visit again my education platform accountinghindi...

Please Don't Forget to Follow, Share And Comments.








एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ